लखनऊ। प्रदेाश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी रविवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गएं। वहां से माल एवेन्यू की स्थित कल्याण सिंह के आवास पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यही नहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत कई दिग्गज लखनऊ पहुंच गये हैं। अन्य नेताओं को आने का ताता लगा हुआ है।
 बता दें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार की शाम निधन हो गया। 89 साल की उम्र में शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगडऩे पर उन्हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया जाएगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। रविवार को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधानभवन में और इसके बाद भाजपा कार्यालय में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा जहां 23 अगस्त को गंगा किनारे अंत्येष्टि होगी। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts