फेसबुक पर डाला अश्लील फोटो, रांची से गिरफ्तार

सिमडेगा
(झारखंड)। झारखंड के सिमडेगा जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। इस मामले में सिमडेगा पुलिस ने शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण एवं युवती की अश्लील फोटो खींचकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में आरोपित युवक भोला कुमार साहू को रांची से गिरफ्तार किया है। इस बाबत जिले के एसपी डा. शम्स तबरेज ने सोमवार को संध्या में प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी।
गिरफ्तार भोला रांची के रातू का रहने वाला है। मामला महिला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। एसपी ने बताया कि रातू, रांची निवासी 26 वर्षीय युवक शादी का रिश्ता लेकर जलडेगा क्षेत्र की युवती के घर जनवरी 2019 में आया था। उसी माह में दुर्भाग्यवश युवती की मां का निधन हो गया था। इस वजह से शादी कुछ दिनों के लिए टल गई थी। इसके बाद युवक लगातार युवती के घर आता-जाता रहा। बिना दान-दहेज के शादी करने का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में वह शादी से भी मुकर गया। इतना ही नहीं, उसने धोखे से युवती की अश्लील फोटो खींचकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
इससे युवती की अश्लील फोटो वायरल हो गई। इसके बाद इस संबंध में महिला थाना में कांड संख्या 15-21 के तहत मामला दर्ज किया गया। जलडेगा पुलिस अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस कार्रवाई प्रारंभ की गई। इसी कड़ी में 29 अगस्त की रात में आरोपित युवक को रांची के कांके क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने कहा कि चूंकि यह गंभीर मामला था, इसलिए पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts