रोहिंग्या कैंप तोड़कर खाली कराई 150 करोड़ की जमीन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली में भी अपनी जमीन खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया। सरकार ने पुलिस बल के साथ दिल्ली के मदनपुर खादर में उत्तर प्रदेश की सिंचाईं विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप तोड़कर उसको खाली करा लिया है। इस जमीन की कीमत 150 करोड़ रुपया है।

इस जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हेंं बुलडोजर से तोड़ा गया। आरडब्ल्यूए दिल्ली पुलिस से रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध बस्ती को हटाने के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।
दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने रोहिंग्या मुसलमान लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे थे। रोहिंग्या मुसलमानों ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध बस्ती बसा रखी थी। बाकायदा दिल्ली से यहां सभी सरकारी सुविधाएं दी जा रही थी। लॉकडाउन में इन कैंपों में दिल्ली सरकार और ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से राशन सामग्री भी मुहैया करवाई जा रही थी। इससे पहले खुद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि रोहिंग्या मुसलमान भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, और इन्हें सरकार देश से बाहर करना चाहती है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हेंं बुलडोजर से तोड़ा गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts