चयनित 130 आबकारी निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र

लखनऊ (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 130 आबकारी निरीक्षकों नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक 50 हजार और नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश में है। युवाओं की ऊर्जा का लाभ देश और प्रदेश को मिले सरकार की यही मंशा है। इसीलिए सरकार अधिक से अधिक नौकरियों का सृजन करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के चार साल पहले शुचिता और ईमानदारी का अभाव था। पहले जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद प्रभावी रहता था। इन सभी बाधाओं को दूर किया गया है। यूपी के सभी भर्ती आयोगों को संदेश दिया गया है कि हर किसी भर्ती में पारदर्शिता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले नियुक्ति निकलने पर कुछ लोगों की अपनी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती थी। अब भ्रष्टाचारियों के वसूली के अड्डे और ठेके बंद हो गए हैं। सरकार ने बड़े पैमाने पर ऐसे भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला उनकी संपत्ति जब्त की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के युवा किसी के बहकावे में ना आएं। पहले परीक्षा, फिर परिणाम फिर नियुक्त के नाम पर अव्यवस्था थी। अब जिसको अपनी प्रॉपर्टी जब्त करानी होगी वही गलत करेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts