लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को भाजपा नेता स्वर्गीय लालजी टंडन की साढ़े 12 फीट की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया सहित कई लोग मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं लालजी टंडन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। टण्डन जी की प्रतिमा अनावरण के लिए नगर निगम बोर्ड और महापौर को धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने कहा कि टण्डन जी ने नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीतिक यात्रा शुरू की। बिहार व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। समाज के हर तबके में उनके प्रशंसक थे।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हर समस्या का समाधान बाबूजी के पास था। कोई भी कार्यकर्ता उनके पास से मायूस होकर नहीं लौटा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts