दुल्हा पक्ष ने शादी से किया इंकार मान मनुव्वल के बाद माना दुल्हा पक्ष
मेरठ।थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के एक विवाह मंडप में उस समय हडकंप मच गया जब विवाह समारोह में २० लाख रूपये के जेवर से भरा बैग गायब हो गया। जैसे ही बात की भनक दुल्हा पक्ष केा लगी तो उन्होने शादी करने से मना कर दिया। देर रात तक दोनो पक्षो के बीच शादी को लेकर हंगामा होता रहा । पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद दल्हा पक्ष शादी करने की राजी हुआ तो दल्हन पक्ष के लोगों के साथ दुल्हन ने राहत की सांस ली।
दरअसल विवाह मंडपों में शासन की ओर से अनुमति मिलने के बाद भगवतपुरा निवासी इंन्द्रजीत की बेटी की बारात दिल्ली से आयी थी। लडका पक्ष ने जेवरात से भरा बैग लडकी पक्ष को दे दिया था। तभी कुछ देर बाद अचानक जेवरों से भरा बैग चोरी हो गया। जैसे ही इस बात की भनक लडकी व लडके पक्ष को लगी वहां हडकंप मच गया । बैग को तलाशा करने को प्रयास किया लेकिन बैग का कुछ पता नहीं चला इसी बीच मामला उस समय गरमा गया जब लडके पक्ष ने शादी करने से इंनकार कर दिया। दुल्हन श्रगांर की कमरे में बैठी थी। उसे भी इस बात कर खबर लगी तो शादी के अरमानों पर पानी फिरता देख उसकी हालात खराब हो गयी। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो वही वहां काम करने वाला बैग को ले जाता दिखाई दिया। मामला यही नहीं थमा दोनो पक्ष थाने में पहुच गये बात कहासनुी तक पहुंच गयी। काफी देर तक नौकझोंक होती रही। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लडके पक्ष को समझा कर मामले को शांत कराया। वहीं थाने में लडकी पक्ष की ओर से तहरीर दे दी गयी है। पुलिस का कहना है जो युवक बैग लेकर गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment