विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की रफ्तार हुई दो गुनी : राज्यमंत्री 

- 31 लाख की लागत से होगा परशुराम व शहीद चौक का सौन्दर्यकरण 
- मुख्यमंत्री सहित पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी का आभार


बुलंदशहर : जनपद के शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाएं जाने के बाद विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जनपद विकास ने रफ्तार दो गुनी हो गई है। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र के गांव हुरथला में दशकों से बंद पड़े काली नदी पर पुनः पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया। जिसके के निर्माण होने से सैकड़ों गांव के ग्रामीणों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। जनपद के किसानों की समस्या को देखते हुए जनपद के जहांगीराबाद स्थित शुगर मिल के विस्तार से लेकर मुख्य मार्ग निर्माण कार्य कराया गया है। जिसमें शिकारपुर से जहांगीराबाद, शिकारपुर से खुर्जा सहित शिकारपुर से पहासू मुख्य हैं। इसके अलावा शिकारपुर में बस स्टैंड से लेकर परशुराम चौक और शहीद भगत सिंह चौक का सौन्दर्यकरण के लिए 31.14 लाख रुपये की स्वकृति मिली है। जिसके शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की रफ्तार दो गुनी हो गई है। 

शिकारपुर विधायक व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने बताया कोरोना महामारी के बाबजूद उनके प्रस्ताव पर जनपद समेत विधानसभा में करोड़ो रूपये का बजट मिला है। जिसके विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जनपद में विकास कार्य की रफ्तार दो गुनी से अधिक हो गई है। राज्यमंत्री ने बताया जनपद के जहांगीराबाद स्थित शुगर मील का 10 करोड़ की लागत से विस्तार हुआ है। अब मिल पर किसानों के गन्ना की खपत बढ़ गई है। जिससे जनपद के किसानों को समय पर पर्ची मिलेगी और समय पर वह अपना गन्ना मिल तक पहुंचा सकेंगे। जनपद के मुख्य मार्ग की समस्या को देखते हुए उन्होंने प्रस्ताव पर जहांगीराबाद-अनूपशहर मार्ग का कार्य शुरू हुआ है। जिसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए पहासू-शिकारपुर मार्ग, खुर्जा-शिकारपुर मार्ग सहित शिकारपुर जहांगीराबाद मार्ग का निर्माण कार्य कराया है। विधानसभा क्षेत्र के सभी मार्गो पर कार्य शुरू हो गया है। 


राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने बताया शिकारपुर के लिए धार्मिक समरसता के तहत 31.14 लाख की स्वीकृत मिली है। जिससे शिकारपुर अनाज मंडी के निकट बाईपास पर परशुराम चौक, सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर के निकट शहीद भगत सिंह चौक का सौन्दर्यकरण होगा। आदर्श आचार सँहिता के बाद दोनों चौकों का सौन्दर्यकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। 

उन्होंने बताया शिकारपुर विधानसभा के गांव हुरथला में करीब दशक पूर्व में काली नदी पर पुल निमार्ण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन कार्य आधे-अधूरे में रुक गया था। अब राज्यमंत्री अनिल शर्मा के प्रयास के बाद पुनः पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। जिसके शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सैकड़ो गांव के लोगों को शिकारपुर-खुर्जा आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts