मेरठ और सहारनपुर जोन भी खतरनाक श्रेणी में

 


मेरठ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी के बाद अब मेरठ और सहारनपुर मंडल कोरोना संक्रमण को लेकर खतरनाक श्रेणी में आ गया है। नौ जिलों के दोनों मंडलों में पांच जिलों में कोरोना केस में तेजी से वृद्धि हो रही है। यही कारण है कि इन पांच जिलों में ही अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या चार हजार से अधिक हो गई है। शासन की रिपोर्ट में मेरठ जिले में ही एक्टिव केस की संख्या 1195 हो गई है।

प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए 13 शहरों को खतरनाक और 500 से अधिक एक्टिव केस को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। मेरठ मंडल में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या तीन हजार से अधिक हो चुकी है। वहीं सहारनपुर मंडल के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी यह संख्या अब तेजी से बढ़ने लगी है। दोनों जिलों में 1300 से अधिक एक्टिव केस हो चुके हैं। हर दिन तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में और अधिक सतर्कता की जरूरत है।

मेरठ, सहारनपुर मंडल के प्रमुख जिलों में एक्टिव केस


- मेरठ में 1195 एक्टिव केस

- गौमबुद्धनगर 1121 एक्टिव केस

- गाजियाबाद में 695 एक्टिव केस

- मुजफ्फरनगर में 745 एक्टिव केस

- सहारनपुर में 603 एक्टिव केस

No comments:

Post a Comment

Popular Posts