196 फीट के कॉलम-फ्री स्पैन वाले ध्यान मंदिर को ICI अवॉर्ड
आध्यात्मिक वास्तु कला का संगम
मेरठ। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर के प्रतिष्ठित ध्यान मंदिर को उत्कृष्ट कंक्रीट संरचना के लिए इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (ICI) अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। लगभग 1.06 लाख वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित और 196 फीट के कॉलम-फ्री स्पैन वाले इस ध्यान मंदिर को आधुनिक इंजीनियरिंग और आध्यात्मिक वास्तुकला के अनूठे संगम के रूप में देखा जा रहा है।
आर्ट ऑफ लिविंग के एबीसी कोऑर्डिनेटर, वेस्ट यूपी पुलकित त्यागी ने कहा कि यह सम्मान आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ध्यान मंदिर केवल एक भव्य संरचना नहीं, बल्कि शांति, ध्यान और सामूहिक साधना का वैश्विक केंद्र है। इसकी वास्तुकला और निर्माण तकनीक आधुनिक इंजीनियरिंग की उत्कृष्ट क्षमता को दर्शाती है।
पुलकित त्यागी ने कहा कि मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साधकों के लिए भी यह उपलब्धि प्रेरणादायक है। आर्ट ऑफ लिविंग की गतिविधियों के माध्यम से मेरठ में ध्यान, योग और साधना को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं। ध्यान मंदिर को मिला यह सम्मान इन प्रयासों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।


No comments:
Post a Comment