-मारपीट व धार्मिक टिप्पणी की आला अधिकारियों से शिकायत
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित निखार सैलून में कथित छेड़खानी का प्रकरण की परत दर परत खुलने के बाद पूरा मामला ही उलटा पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि इस मामले में आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पुलिस सैलून संचालक को जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में सैलून में काम करने वाले एक अन्य युवक फैज निवासी श्याम नगर लिसाड़ीगेट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला उलटा पड़ रहा है। इस वीडियो में खुद को हिन्दू संगठन का पदाधिकारी बताते हुए कुछ लोग फैज की पिटाई कर रहे हैं। धार्मिक पहचान को लेकर आपित्त जनक व्यवहार किया जा रहा है। युवक के परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी नायब शहरकाजी को दी। उन्होंने बताया कि नायब शहरकाजी ने इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत की। इससे पूर्व इस मामले में व्यापारी नेता शैंकी वर्मा व सैलून संचालक थाना कंकरखेड़ा पहुंचे। उन्होंने 18 मार्च की घटना को लेकर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली दोनों युवतियों पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सारे फसाद की जड़ काम के दो हजार रूYपए मांगने से हुई। युवतियों ने पैसे देने के बजाए अपने कुछ परिचितों को वहां बुला लिया। हंगामा किया गया। इस हंगामे का वीडियो वायरल कर पुलिस पर भी जबरन प्रेशर बनाया गया। इतना ही नहीं संचालक की तहरीर पर पुलिस ने लिखा पढ़ी तक नहीं की है। पूरे मामले की जानकारी सीएम योगी के पोर्टल व पीएम को भी भेजी गयी है। साथ ही धार्मिक पहचान को लेकर आपित्तजनक टिप्पणी करने वाले खुद को सत्ताधारी संगठन का पदाधिकारी बताने वाले वायरल वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों पर कार्रावाई की मांग की है। इस मामले में इंस्पैक्टर नौचंदी का कहना है कि वीडियो वायरल में जो शख्स नजर आ रहा है उसकी पहचान कर ली गयी है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
ReplyForward |


No comments:
Post a Comment