मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के संगीत विभाग द्वारा चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत  मंगलवार शहीद भगत सिंह का शहीद दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर सभी ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ ज्योत्स्ना जी ने चौरी चौरा एवं शहीद भगत सिंह जी के बारे में छात्राओं को बताया डॉ   विनीता गुप्ता एवं डॉ शुभा मालवीय ने भी शहीद भगत सिंह के जीवन एवं क्रांतिकारी संस्मरण को छात्राओं के सम्मुख रखा ।कार्यक्रम में संगीत विभाग की परमजीत, स्वाति, श्वेता , मेनका स्वीटी आदि छात्राओं  ने Óकम  नहीं  हो  स्वाभिमान  देश काÓ सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया एवं कशिश,शिवानी एवं नेहा ने कविता प्रस्तुत की। इसके साथ ही मोहिनी एव्ंा मीनाक्षी ने भी अपनी प्रस्तुित दी। अन्त में  डॉ वेणु वनिता ने सभी का आभर व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ वेणु वनिता ने किया और संचालन श्रीमती कौशल ने किया। आयोजन समिति में  राकेश परिहार ,कनिष्का  रही।इस अवसर पर महाविद्यालय की सोनिका, प्रीति सिंह आदि अधिकांश  प्रवक्ताओं एव्ंा कार्यालय से  उमेश, मयंक , मनोज ,राजकुमार त्यागी ,दीपक राठी आदि कर्मचारियों ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts