दो दिन में प्रधान की 370 आपित्तयां दूसरे दिन प्रधान की 57बीडीसी सदस्य की, जिला पंचायत आरक्षण पर आयी 9 आपत्तियां
मेरठ। ग्राम पंचायत आरक्षण में आपत्तियों के दूसरे दिन आपत्तिंया दर्ज कराने वालों को ताला लगा रहा । दूसरे दिन ६४ आपित्तयां दर्ज की। जिनकी जांच पडताल करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। बता दें कोर्ट के आदेश पर आरक्षण की सूची दोबारा जारी की गई। इसमें सोमवार को पहले दिन आपत्तियां मांगी गईं। जिलेभर से सोमवार तक आपत्तियों की तादाद 202 की गयी। जिला पंचायत आरक्षण में तक 14 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। ग्राम पंचायत चुनाव की पहली सूची पर 257 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। आपत्तियों में एससी कैटेगरी के लोग भी शामिल हैं। इनमें पहली सूची में रही एससी सीट को बरकरार रखने की बात कही गई है। मंगलवार को भी डीपीआरओ कार्यालय में आपत्त्यिां दर्ज कराने वालों को ताता लगा रहा । शाम पांच बजे तक ग्राम प्रधान की 57 , बीडीसी सदस्य की एक व जिला पंचायत सदस्य के लिये 6आपत्तियां दर्ज की गयी। इस तरह कुल मिलाकर जिला पंचायत सदस्या के लिये 15बीडीसी सदस्य के लिये 1 ग्रामप्रधान के लिये 357 आपत्ति दो दिन में दर्ज की जा चुकी है। कुल 370 आपत्यिां को दर्ज किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के आपत्ति कर्ताओं ने आबादी के हिसाब से सामान्य या ओबीसी वर्ग के लिए सीट आरक्षित करने की मांग की। कई आपत्ति कर्ताओं ने चकरानुक्रम को गलत ठहरा कर अपनी मनमाफिक सीट निर्धारित करने की मांग की। वहीं पहली सूची में सभी आपत्तियां अपर कास्ट के लोगों की तरफ से दर्ज कराई गई थी। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि आपत्तियों का परीक्षण निस्तारण करके 26 या 27 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment