विवि की कार्य समिति ने लिया बैठक में फैसला

 

मेरठ।  विष्वविद्यालय परिसर में स्थित बृहस्पति भवन कोविड.19 के दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए माननीय कुलपति प्रो0 नरेंद्र कुमार तनेजा जी की अध्यक्षता में कार्य परिषद आयोजित की गई। जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गएण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
1. मेधनाथ सिंह सिसौदिया इंस्टीटयूट ऑफ एज्यूकेषन एंड टैक्नोलॉजीए धौलाना हापुड में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीएससी गृह विज्ञानए मैक्स इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ एंड रिसर्चए ग्रेटर नोएडा में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीएससी नर्सिंगए रेडिसन गर्ल्स कॉलेज डासनाए गाजियाबाद में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीए एवं बीकॉमए एचबीएच महाविद्यालय नंहेडा वेद मेगमपुर सहारनपुर में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीएससी गृह विज्ञानए ष्षांति इंस्टीटयूट  ऑफ टैक्नोलॉजी कुरालीए बागपत रोड में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीए एवं बीकॉमए समर्थ इंस्टीटयूट फॅार एज्यूकेषन एंड टैक्नोलॉजी में स्ववित्त योजना के अंतर्गत बीसीए पाठयक्रम की संबद्धता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इन सभी ने विष्वविद्यालय से संबद्धता समाप्त करने का अनुरोध किया गया था। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त पाठयक्रमों में जो छात्र प्रवेषित है उनकी डिग्री पूरी कराए बिना कोर्स को समाप्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में प्रति कुलपति प्रो0 वाई विमलाए कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्माए वित अधिकारी सुषील कुमार गुप्ताए प्रो0 एसएस  गौरवए प्रो0 अनिल मलिकए प्रो0 जयमालाए प्रो0 विजय जायसवालए डॉ0 प्रदीप चैधरीए डॉ सुधीर कुमारए डॉ0 बीएल गौतम प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts