मेरठ। आवास एवं विकास परिषद जागृति विहार एक्सटेंशन में 144 आवंटियों को अगले महीने प्रधानमंत्री आवास की सौगात देने की तैयारी में जागृति विहार एक्सटेंशन में बनाए गए इन आवास में फिनिशिंग का काम चल रहा है। 816 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण भी आवास विकास करेगा। इसके लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। अफसरों का कहना है कि सप्ताह भर में रजिस्ट्रेशन खोले जाएंगे। वहीं, पूर्व में आवंटित किए गए 144 आवास में आवंटियों अगले माह कब्जा देने की तैयारी है।
प्राधिकरण की ओर से सरायकाजी, लोहियानगर व शताब्दीनगर में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया गया है। परतापुर बराल में भी प्रधानमंत्री आवास के लिए दो बार टेंडर छोड़े गए लेकिन ठेकेदारों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। शासन से भी प्रधानमंत्री आवास के लिए 16 करोड़ 32 लाख की डिमांड भेजी गई थी, जिसे शासन ने अस्वीकार कर दिया था, जिसके चलते प्राधिकरण के प्रधानमंत्री आवास के निर्माण का कार्य अटक गया था। एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी का कहना है कि अवस्थापना निधि से अब प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया जाएगा।
दूसरी ओर आवास एवं विकास परिषद की ओर से जागृति विहार एक्सटेंशन में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण लगातार जारी है। अधिशासी अभियंता एमबी कौशिक ने बताया कि 231 आवेदन सत्यापन के लिए डूडा को भेजे गए थे। सत्यापन के बाद इनका आवंटन किया जाएगा। अवर अभियंता अजब सिंह ने बताया कि पूर्व में 480 प्रधानमंत्री आवास के लिए रजिस्ट्रेशन खोले गए थे। इन्हें सत्यापन के लिए डूडा के पास भेजा है, जबकि आवंटित किए जा चुके 144 प्रधानमंत्री आवास पर आवंटियों को जल्द कब्जा दिया जाएगा। संभावना जताई कि अप्रैल में इनका आवंटन हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts