मेरठ। छठी वाहिनी पीएसी में महिलाओं व पुरुषों के लिए जेल वार्डन, फायरमैन व आरक्षी घुड़सवार के पदों पर चल रही सीधी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता की परीक्षा चल रही है। मंगलवार को एक और बुधवार को परीक्षा के दौरान फेस व फिंगर प्रिंट मैच न होने पर दो मुन्नाभाई पकड़े गए। तीनों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शिविरपाल दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि छठी वाहिनी पीएसी पर पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। इसे लेकर अभ्यर्थी यहां आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दिल्ली रोड हापुड़ निवासी निखिल शारीरिक दक्षता के लिए छठी वाहिनी पीएसी पहुंचा। उनका फेस व फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो सका। इसके ‌अलावा बुधवार को रनछाड़ थाना बिनौली बागपत निवासी अक्षय व विकास का भी फेस व फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो सका। इसके बाद अन्य अभयर्थियों को लेकर भी जांच की गई। बाकी सभी की जांच सही पाई गई। छठी वाहिनी पीएसी के अधिकारियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस तीनों मुन्नाभाई को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ में मुन्नाभाइयों ने बताया कि वह दूसरे की जगह शारीरिक दक्षता की परीक्षा देने आए थे। पुलिस ने तीनों आरो‌पी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts