मेरठ। अगर देखा जाए तो शहर में हो रहे कुछ अपराधों  ेंपुलिस की मिलीभगत सामने आती है। शास्त्री नगर में आज भी कई ऐसे मामले है जिन्हे खोलने में पुलिस नाकाम रही। आये दिन देखने में आ रहा है कि शास्त्री नगर में वहा  लूट हो गई वहा  छेड़छाड़ हो गई या किसी महिला के साथ कोई घटना घटित हो गई उसके बाद पुलिस सी सी टी वी केमरो की सहायता से अपराधियों को ढूंढना शुरू करते है। लेकिन आज भी सुरक्षा राम भरोसे है।
 लोकडाउन तक के समय में शास्त्री नगर सेक्टर 5 में सेंट्रल मार्केट में हुक्का बार चलता पकड़ा गया। इस हुक्का बार ने नौचंदी थाने की पुलिस की कार्यशैली पर पूरी तरह से सवालिया निशान लगा दिया।। शास्त्री नगर में हुक्का बार चलने पर सख्त नाराज एडीजी जोन और आईजी रेंज ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसमें सिर्फ अभी तक शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह को सस्पेंड किया गया था । जबकि इस हुक्का बार में नौचंदी थाने के और भी पुलिस वाले जिम्मेदार है। आखिर उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। इसको लेकर अलग. अलग चर्चा पुलिस में चल रही है। जबकि नई सड़क के पास एक बार फिर से हुक्का बार खुलने की चर्चा हो रही है।                                                                                                                                                                                                   
 नौचंदी थाने का एक  पुलिस कर्मी जो कई दिन  चर्चाओं में रहा ,पुलिस कर्मी द्वारा बुलंद शहर की एक  युवती से गढ़ रोड के सामने बने  गेस्ट हाउस में होटल  मालिक के बेटे के साथ मिलकर  दरिंदगी की और इतना  ही नहीं युवती के साथ आये युवक को मारपीट कर उससे  पैसे भी छीन लिए मामला गरमाया तो युवती की आबरू की कीमत ढाई लाख रूपये देकर उसका मुंह बंद करने  का प्रयास किया गया पुलिस कर्मी  की शर्मनाक करतूत उच्च अधिकारियों तक पहुंची जांच में पुलिस कर्मी दोषी पाया गया  सिपाही की रिपोर्ट सी ओ सिविल लाइन से मांगी गई है।  जहाँ सिपाही को दोषी पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया। लेकिन इतना होने पर भी सहयोगी  पुलिस कर्मियों और होटल मालिक के बेटे पर कोई कत्यावाही नहीं की गई  ये गढ़ रोड पर वही गेस्ट हाउस है जो पूर्व में भी चर्चाओं में रह चुका है।                                                                                                                                                                   
 शास्त्री नगर सेक्टर दो में शिक्षिका को उसके पति ने अपने एक डाक्टर मित्र के साथ मिल कर मार डाला इतना ही नहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी खेल करवा दिया जिससे थाना नौचंदी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे   महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले थे । पूरी जांच किए बिना ही नौचंदी पुलिस ने आरोपी पति को क्लीन चिट दे दी थी।  लेकिन महिला के परिवार वालो ने जब उच्च अधिकारियों से गुहार लगाईं तो मामला कुछ और ही सामने आया। महिला का पंचनामा अलग और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अलग आ रही है इससे साफ़ जाहिर हो रहा है कि पुलिस द्वारा अपराधी को बचाया जा रहा था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts