भैसा गांव में महापंचायत में किसानों को किया सम्बोधित
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान महापंचायत की हवा तेज चल रही है। आसपास के जिलों में किसान महापंचायत के सफलता के बाद अब मेरठ में किसानों की पंचायत रालोद के द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें रालोद के नेता जयंत चौधरी शामिल हुए। इसमें उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की बात नहीं सुनती है। अगर हक मांगों तो लाठियां बरसाती है। 40 मिनट के भाषण में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधे रखा।
झूठे मुकदमे करवाती है सरकाररू रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा दिल्ली में बैठी सरकार किसानों की बात नहीं मानती है। हक मांगने पर लाठियां बरसाती है और झूठे मुकदमे कराती है। जाति जाति में कुछ नहीं रखा है एकजुटता ही तरक्की के मार्ग खोलता है। अपने 40 मिनट के संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार ही निशाने पर रहे।
अडियल है सरकार
जयंत चौधरी ने अपना संबोधन संत रविदास का नाम लेकर शुरू किया। उन्होंने कहा केंद्र में अडियल सरकार बैठी हुई है, जो किसानों की बात नहीं सुनती है। प्रधानमंत्री ने सदन की गरिमा को भी शर्मसार कर दिया। जहां हक मांगने वाले किसानों को ही आंदोलनजीवी बता दिया है। अब भी साजिश कर सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। हक मांगने वालों पर लाठियां बरसाकर देशद्रोह बताया जाता है। अब बहुत हो गया, ऐसे लोगों को सत्ता से दूर जाने का समय आ गया। तीनों कृषि कानून किसानों के लिए काले कानून हैं।
किसानों का जमावड़ा
गांव भैंसा में बाईपास स्थित झाल पर शनिवार को हो रही जयंत चौधरी की किसान महापंचायत में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी। जिसके बाद किसानों का आना जारी हो गया था। किसान अपने साधनों से मौके पर पहुंचे। किसानों की भारी भीड़ पंचायत में जुटी। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती रही।
डायवर्ट किया गया है रूट
पुलिस ने बताया कि सूरक्षा के मद्देनजर रुटों को डायवट किया गया है। ताकि किसी तरह की लोगों को समस्या नह आए। इसके अलावा पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात की गई। बाईपास से निकलने वाले वाहनों को सुबह 11 बजे से चार बजे तक बाईपास के बजाय मवाना हाईवे से होकर निकाला गया। सीओ उदय प्रताप सिंह व थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही व्यवस्थित कर दी थी। वहीं, रालोद के प्रदेश महासचिव डा.राजकुमार सांगवान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ आदि ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया था।
No comments:
Post a Comment