भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, बबीता चौहान को महानगर अध्यक्ष की कमान
आठ महिलाओं को जिला उपाध्यक्ष और दो को महामंत्री बनाया, 11 सदस्यीय जिला कार्यसमिति भी गठित
मेरठ। भाजपा महिला मोर्चा मेरठ महानगर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी की संस्तुति पर घोषित टीम में बबीता चौहान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में आठ जिला उपाध्यक्ष, दो जिला महामंत्री और आठ जिला मंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सहित विभिन्न दायित्वों पर भी महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है।
आठ उपाध्यक्ष और दो महामंत्री नियुक्त
नई टीम में कुमुद त्यागी, दीपमाला शर्मा, रमा मित्तल, सपना अग्रवाल, संतोष सैनी, हिमा गौड़, अनीता विद्यार्थी और आशा चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुनीता रस्तोगी और रजनी कुशवाहा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
कंचन राज वाल्मीकि, आशा सिंह, सीमा जाटव, नीलम राजपूत, निशा कुशवाह, पूनम पाल, मंजू तोमर और गीता प्रजापति को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रेमलता सिंह को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मीडिया और आईटी की जिम्मेदारी भी सौंपी
बीना शर्मा को जिला मीडिया संयोजक तथा रूबी कौशिक और मीनाक्षी चौधरी को जिला मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। सिम्मी को जिला सोशल मीडिया संयोजक और मेघा को जिला आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
11 महिलाओं को जिला कार्यसमिति में जगह
जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में बबीता वाल्मीकि, रेनू बंसल, ब्रिजलता, आशु सिंह, नसरीन बानो, कशिश शर्मा, अर्चना गोयल, कुसुम लोधी, मीना शिशोदिया, पूनम रानी और रश्मि रानी को शामिल किया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को महिलाओं तक पहुंचाने के साथ महिला मोर्चा को और मजबूत करेगी।


No comments:
Post a Comment