आईआईएमटी विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी फार्मारंभ का भव्य आयोजन
- स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में नवागंतुक विद्यार्थियों का किया स्वागत
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी ‘फार्मारंभ’ का उत्साह एवं उमंग के साथ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना, उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना तथा वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल प्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांचल शर्मा एवं विभागीय अनुसंधान प्रमुख डॉ. शमीम द्वारा पारंपरिक स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गायन, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं यादगार बना दिया।
अयान को मिस्टर फ्रेशर, हर्षा को मिस फ्रेशर, वंश को मिस्टर पर्सनैलिटी, अदीबा को मिस पर्सनालिटी, अदनान को मिस्टर टैलेंटेड, प्रियांशी को मिस टैलेंटेड, आयुष को मिस्टर क्रिएटिव तथा कोकब को मिस क्रिएटिव के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम में स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल प्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांचल शर्मा तथा विभागीय अनुसंधान प्रमुख डॉ. शमीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त, अध्यापक डॉ. ललिता चौधरी, स्मृति गोहरी, लिप्सी चौहान, मनीष कुमार सिंह, अंजलि शर्मा, सत्य प्रकाश, धनंजय तोमर, वतन चौधरी, दीपक गोयल, गगन कंसल एवं हर्षिता सहदेव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।


No comments:
Post a Comment