संपत्ति मेले में 21 आवंटियों को मिली राहत, किसी को अनुबंध तो किसी को कब्जे का पत्र
जागृति विहार विस्तार योजना के दो भवनों की रजिस्ट्री भी सौंपी, विभिन्न योजनाओं के नामांतरण पत्र जारी
मेरठ। संपत्ति प्रबंध कार्यालय मेरठ में शनिवार को संपत्ति मेले का आयोजन किया गया। मेले में आवंटियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित दस्तावेज वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के आठ आवंटियों को किराया किस्त अनुबंध पत्र जारी किए गए, जबकि नौ आवंटियों को खंड कार्यालय से कब्जा प्राप्त करने के लिए पत्र दिए गए।
इसके अलावा मेरठ की विभिन्न योजनाओं के दो नामांतरण पत्र भी प्रेषित किए गए। योजना संख्या-11, जागृति विहार विस्तार योजना के अंतर्गत दो भवनों के विक्रय विलेख भी आवंटियों को सौंपे गए। संपत्ति मेले के माध्यम से आवंटियों को उनके आवंटन और संपत्ति से जुड़े कार्यों में सुविधा प्रदान की गई।


No comments:
Post a Comment