जेपी ग्रुप में ‘इन्सेप्ट्रा-2026’ का समापन, जेपी एकेडमी ने जीती ट्रॉफी

मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित ‘इन्सेप्ट्रा-2026’ का समापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन के संयोजक अर्पित चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता की इन्सेप्ट्रा ट्रॉफी-2026 पर जेपी एकेडमी ने कब्जा किया, जबकि प्रथम रनरअप की ट्रॉफी जेपीआईईटीएस को प्रदान की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रेसीडेंट डॉ. हरिओम अग्रवाल, वाइस प्रेसीडेंट संगीता अग्रवाल, डॉ. श्रीमती एनी अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, इशिता अग्रवाल, डॉ. विशाल अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल और रणवीर जाखड़ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुषमा शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुदर्शन गोस्वामी, डॉ. उमेश कुमार, संजीव शर्मा, अर्पित चौधरी, डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. कीर्ति महाजन, मुसीब अहमद और विक्रांत राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts