मेरठ कॉलेज में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

मेरठ। मेरठ कॉलेज, मेरठ के निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club – ELC) के तत्वावधान में शिक्षा विभाग में मतदाता जागरूकता हेतु निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय 'शुद्ध मतदाता सूची का महत्व एवं मतदान का महत्व' था, जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं VVPAT से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार एवं डीन प्रो. अनीता मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, निष्पक्ष मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) की अध्यक्ष तथा कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. पूनम सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रतियोगिताओं के नियमों एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया तथा उन्हें उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रो. विनिता एवं प्रो. शालिनी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। साथ ही शिक्षा विभाग के रिसर्च स्कॉलर्स एवं एम.एड. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के संदेश के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts