'एनी बडी कैन ड्रीम' के हीरो बने राघव जुयाल
मुंबई । अभिनेता राघव जुयाल ने आगामी फिल्म 'एनी बडी कैन ड्रीम' की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म का हिस्सा बनने तक के अपने सफर के बारे में बताया।
अभिनेता राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पर क्लैप बोर्ड की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें फिल्म का नाम 'एनी बडी कैन ड्रीम' लिखा हुआ है। अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का सपना 12-13 साल पहले देखा था। उन्होंने लिखा, "एनी बडी कैन ड्रीम।" उन्होंने आगे लिखा, "आज मैं अपने करियर की सबसे अहम फिल्म शुरू कर रहा हूं। इसलिए नहीं कि यह सबसे बड़ी फिल्म है बल्कि मैंने इसे करना का सपना 12-13 साल पहले देखा था। यह मेरे लिए इसलिए अहम है क्योंकि यह मुझे वहीं वापस ले आई है, जहां से मैंने शुरुआत की थी।
अभिनेता का कहना है कि सपने पूरे होते हैं क्योंकि काफी साल पहले उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का सपना देखा था। उन्होंने लिखा, "यह यह वही फिल्म है जिसका मैं सालों पहले हिस्सा बनने का सपना देखता था और अब आखिरकार यह सच हो रहा है।


No comments:
Post a Comment