20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी

मुंबई । सिंगर अभिजीत सावंत एक बार फिर 'इंडियन आइडल' के मंच पर लौटने के लिए तैयार हैं। रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के विनर बने अभिजीत ने करीब 20 साल पहले इसी मंच से अपनी पहचान बनाई थी। अब वह 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' में नजर आएंगे।
शो में वापसी को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस मंच पर लौटना उनके लिए घर वापस आने जैसा है।  उन्होंने कहा, ''मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार दर्शक मुझे 20 साल पहले से भी ज्यादा प्यार देंगे।''
अभिजीत सावंत ने 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में जीत हासिल करने के बाद म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई। साल 2005 में उनका पहला सोलो एल्बम 'आपका अभिजीत सावंत' रिलीज हुआ। उन्होंने रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'कैसा ये प्यार है' और क्राइम थ्रिलर सीरीज 'सीआईडी' में भी स्पेशल अपीयरेंस दिया। 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' का प्रीमियर 17 अक्टूबर को सोनी टीवी पर होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts