मस्टर्ड येलो साड़ी में कृति खरबंदा ने बिखेरा जलवा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने नवरात्रि के पांचवें दिन मस्टर्ड येलो साड़ी में अपने खूबसूरत पारंपरिक अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया है। कृति की साड़ी पर की गई बारीक कढ़ाई और आकर्षक बॉर्डर उनके लुक को खास बना रहे हैं। पीले रंग की चमक और उनकी सादगी ने उनके पारंपरिक परिधान की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। कृति का यह अंदाज नवरात्रि के उत्सवी माहौल के अनुरूप है। उनका लुक उन लोगों के लिए भी फैशन प्रेरणा बन सकता है, जो त्योहार के दौरान पारंपरिक परिधान में आकर्षक और शालीन दिखना चाहते हैं। कृति ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र के पांचवें दिन के लिए मन में धूप-सी खिली खुशियां हैं। माता स्कंदमाता आपके जीवन को आनंद, शांति और समृद्धि से भर दें।


No comments:
Post a Comment