पांचवीं बार उर्दू अकादमी की कमान में शामिल हुए प्रो. असलम जमशेदपुरी

पश्चिमी यूपी के उर्दू साहित्यकारों और शोधार्थियों को अकादमी की योजनाओं से जोड़ने में निभाई अहम भूमिका, मनोनयन पर साहित्य जगत में खुशी

मेरठ, 27 नवंबर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार-आलोचक प्रोफेसर असलम जमशेदपुरी को एक बार फिर उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की कार्यकारिणी में स्थान मिला है। उन्हें पांचवीं बार अकादमी का कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति को उर्दू भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान तथा सक्रिय भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रो. असलम जमशेदपुरी के अकादमी से जुड़ने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उर्दू लेखकों, साहित्यकारों और शोधार्थियों को अकादमी की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने के अवसर बढ़े हैं। क्षेत्र के अनेक साहित्यकारों को पुरस्कार, सम्मान और शोधार्थियों को छात्रवृत्तियां दिलाने में उनकी भूमिका रही है। यही वजह है कि पांचवीं बार उनके मनोनयन की खबर से साहित्यिक हलकों में उत्साह है।

उनकी नियुक्ति पर उर्दू साहित्यकारों और भाषा के जानकारों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। साहित्यकारों ने उम्मीद जताई कि प्रो. असलम जमशेदपुरी अपने अनुभव और सक्रियता के जरिए उर्दू भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार को नई गति देंगे। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन रचनाकारों और शोधार्थियों को भी अकादमी की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास जारी रखेंगे, जो अब तक इन सुविधाओं से वंचित हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts