कृषि विवि में अविकानगर की भेड़ नस्ल का संवर्धन होगा, 25 भेड़ों की इकाई स्थापित की जाएगी

कृषि विवि और केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के बीच एमओयू, शोध और प्रशिक्षण के साथ भेड़पालक किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर (राजस्थान) के बीच शुक्रवार को शैक्षणिक, शोध एवं प्रसार गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ। एमओयू पर अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. त्रिवेणी दत्त ने हस्ताक्षर किए। 

  समझौते के तहत विश्वविद्यालय परिसर में अविकानगर नस्ल की 20 मादा और पांच नर भेड़ों की इकाई स्थापित की जाएगी। बाद में इसे सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के भेड़पालक किसानों को इस नस्ल की भेड़ें उपलब्ध कराने का रास्ता खुलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों को शोध कार्य के लिए व्यावहारिक अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने संस्थान में उपलब्ध संसाधनों और अनुसंधान सुविधाओं की जानकारी दी। एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी जानकारी के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी, निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण डॉ. यूपी शाही, निदेशक आईक्यूएसी डॉ. एलके गंगवार, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ. डीके सिंह, अधिष्ठाता वेटरनरी डॉ. राजीव सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. अतुल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts