नोएडा शाखा के उद्घाटन के साथ रेलिगेयर फिनवेस्ट की वापसी का पहला चरण पूरा

लखनऊ और कानपुर के बाद नोएडा में भी शुरू हुआ संचालन, नौकरीपेशा और छोटे कारोबारियों को मिलेंगी विभिन्न ऋण सुविधाएं

नोएडा। नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) ने नोएडा में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। ग्राउंड फ्लोर, नोएडा बिजनेस सेंटर, ए-10बी, दीपक विहार कॉलोनी, खोड़ा स्थित इस शाखा के शुरू होने के साथ कंपनी ने दोबारा कारोबार शुरू करने की अपनी योजना का पहला चरण पूरा कर लिया है। कंपनी की यह शाखा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नौकरीपेशा लोगों, छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार करने वाले ग्राहकों को प्रॉपर्टी के बदले लोन, यूज्ड कार लोन, कमर्शियल लोन और बिजनेस लोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

रेलिगेयर फिनवेस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ कार्तिक श्रीनिवासन ने कहा कि नोएडा शाखा के उद्घाटन के साथ उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों में कंपनी की शाखाएं शुरू हो गई हैं। लखनऊ और कानपुर में पहले ही शाखाएं खोली जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की वापसी लोगों, मजबूत रिस्क फ्रेमवर्क और आधुनिक तकनीक पर आधारित है। कंपनी का लक्ष्य केवल कारोबार बढ़ाना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विकास करना है। साथ ही उन ग्राहकों तक वित्तीय सुविधाएं पहुंचाना है, जिनकी बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच सीमित है।

कंपनी के अनुसार, उत्तर प्रदेश रिटेल क्रेडिट के क्षेत्र में तेजी से उभरता बाजार है। सीआरआईएफ की 'हाउ इंडिया लेंड्स' रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 तक देश का रिटेल क्रेडिट सालाना आधार पर 19.2 प्रतिशत बढ़कर 178.6 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर ऑटो लोन पोर्टफोलियो में 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह 9.9 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि एकल स्वामित्व वाले कारोबारियों को दिए जाने वाले ऋण में 24.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रेलिगेयर फिनवेस्ट की दोबारा शुरुआत तीन प्रमुख प्रतिबद्धताओं—कुशल मानव संसाधन, मजबूत जोखिम प्रबंधन व्यवस्था और तकनीक—पर आधारित है। कंपनी शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों के करीब पहुंचकर विभिन्न प्रकार की ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। नोएडा शाखा के उद्घाटन के साथ उत्तर प्रदेश में कंपनी के विस्तार का पहला चरण पूरा हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts