रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सजा ‘दीप आगमन दीवाली फेस्ट-2026’, विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
मेरठ। पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में दीप आगमन दीवाली फेस्ट-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना की मधुर प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज हुआ और पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर हो गया।
फेस्ट में विद्यार्थियों ने एकल एवं युगल गायन, एकल एवं युगल नृत्य, ग्रुप डांस, रंगोली, दीप सज्जा, मेहंदी, फैशन शो और रैंप वॉक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए तथा महाआरती की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य में तरु, युगल नृत्य में निहारिका एवं मायशा, एकल गायन में दिव्यांश, रंगोली में बीसीए द्वितीय वर्ष की मान्या एवं सोम्या, दीप सज्जा में बीबीए द्वितीय वर्ष की सोम्या दुबलिश और मेहंदी प्रतियोगिता में बीबीए द्वितीय वर्ष की पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पारस जोशी को मिस्टर दीवाली और जान्वी सेन को मिस दीवाली चुना गया। प्रखर साहनी एवं नित्या टूटेजा क्रमशः मिस्टर एवं मिस एथनिक बने, जबकि राघव को मिस्टर संस्कार और तनिष्का को मिस संस्कृति का खिताब मिला।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. मयंक अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मंच संचालन छात्र समन्वयक कृतिका एवं आविश ने किया। कार्यक्रम का समापन लकी ड्रॉ के साथ हुआ। निर्णायक मंडल में प्रो. ऋतु भारद्वाज, डॉ. अमित कुमार, डॉ. रचना त्यागी एवं डॉ. अनुराग जोशी शामिल रहे।
इस अवसर पर कॉलेज निदेशक डॉ. निर्देष वशिष्ठ एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिन्स रस्तौगी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में रूबी सिंह, आशुतोष भटनागर, चिराग त्रेहान एवं डॉ. देवेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने सहयोग किया।


No comments:
Post a Comment