मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने पोस्टर बनाकर दिया महिला सुरक्षा का संदेश

शहीद मंगल पांडे महिला कॉलेज में एनसीसी इकाई ने कराई प्रतियोगिता, महक जायसवाल ने पाया पहला स्थान

मेरठ। माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से सोमवार को मिशन शक्ति 6.0 के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता का आयोजन 22 यूपी गर्ल्स बटालियन मेरठ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर और कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह के संरक्षण में एनसीसी अधिकारी कैप्टन (प्रो.) लता कुमार के नेतृत्व में किया गया।

प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने छात्राओं के बनाए पोस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन से जुड़ा है। सभी को इस अभियान में भागीदारी करनी चाहिए। एनसीसी कैडेट्स अपने आसपास की महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।

महक जायसवाल प्रथम, भूमि दूसरे स्थान पर

प्रतियोगिता में कैडेट महक जायसवाल ने प्रथम, भूमि ने द्वितीय और गौरी व अंजलि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 27 कैडेट्स ने हिस्सा लिया, जबकि 48 कैडेट्स उपस्थित रहीं।

एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने कैडेट्स को मिशन शक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts