मातृत्व ने मुझे और मजबूत बनाया : देबिना बनर्जी
मुंबई। अभिनेत्री देबिना बनर्जी आगामी फिल्म 'तुम मेरे हो' की रिलीज को लेकर तैयार हैं। अभिनेत्री ने अपने मातृत्व और करियर को लेकर बात करते हुए कहा कि एक महिला जब ठान लेती है तो वह कुछ भी कर सकती है, उसकी कोई सीमा नहीं होती। उनका मानना है कि मातृत्व अपनी जगह है और काम अपनी जगह, दोनों को साथ लेकर चलना ही एक महिला की असली ताकत है।
उन्होंने कहा ये इस पर निर्भर करता है कि आप हालातों कैसे संभालते हैं। मैं यहां अकेली नहीं हूं, मेरे पति गुरमीत हमेशा मेरे साथ रहते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि चुनौती कम है। हमारी दूसरी प्रोड्यूसर, रीवा क्रिएटिव्स, को भी एक महिला ही लीड करती हैं। मुझे लगता है कि हम बहुत मजबूत हैं। हम अपनी बात बहुत स्पष्ट रूप से रखते हैं। हमें जो चाहिए, वही चाहिए, और उसमें कोई समझौता नहीं होना चाहिए।


No comments:
Post a Comment