माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी

मुंबई । अभिनेत्री अश्मिता बख्शी पौराणिक थिएटर नाटक 'शिव शक्ति- एक दिव्य प्रसंग कथा' में माता सती की मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि वह खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें इस नाटक में माता सती जैसा शक्तिशाली किरदार निभाने का मौका मिला।
अभिनेत्री अश्मिता बख्शी ने अपने नाटक के बारे में बात करते हुए बताया उनके रंगमंच में दर्शकों को तीन अलग-अलग युग के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा, देखिए, 'शिव शक्ति- एक दिव्य प्रसंग कथा' मेरा पहला पौराणिक प्रोजेक्ट है और जब मैं कहती हूं कि इसे एक नए नजरिए से दिखाया जा रहा है, तो आप सिर्फ एक कहानी नहीं देखेंगे। आप पौराणिक कथाओं के तीन अलग-अलग युग देखेंगे। इसका संगीत भी बहुत खूबसूरत है। गाने, कोरियोग्राफी, लेखन और निर्देशन- सब कुछ, मेरी समझ से, शानदार है। कुल मिलाकर मुझे लगता है कि यह नाटक मेरे लिए एक बहुत ही अलग और समृद्ध अनुभव होने वाला है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts