मुख्यमंत्री योगी की माता के अंतिम संस्कार में पहुंचे पूर्व मंत्री सुनील भराला, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंडी घाट पर अंतिम विदाई में हुए शामिल, शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना

हरिद्वार, 21 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला शामिल हुए। हरिद्वार के चंडी घाट पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने इस दुखद अवसर पर कहा कि मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि त्याग, ममता, संस्कार और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं। मां का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका बिछुड़ना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

उन्होंने मां गंगा और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts