एयरटेल कनेक्शन अब सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट नहीं, ₹30 हजार से ज्यादा के रिवॉर्ड्स का भी मिलेगा फायदा

डुओलिंगो, क्रोमा, सिनेपोलिस और अपोलो समेत कई बड़े ब्रांड्स से साझेदारी; एयरटेल ऐप पर एक ही जगह मिलेंगे शॉपिंग, मनोरंजन और लाइफस्टाइल के ऑफर्स

मेरठ। मोबाइल रिचार्ज कराने या इंटरनेट इस्तेमाल करने के साथ अगर शॉपिंग, मूवी, पढ़ाई और हेल्थ से जुड़े फायदे भी मिलें तो ग्राहक के लिए यह किसी बोनस से कम नहीं। एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसी ही सुविधा पेश की है। कंपनी के 'एयरटेल इनसाइडर' प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक 30 हजार रुपये से अधिक मूल्य के रिवॉर्ड्स और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

इस पहल के तहत एयरटेल ने कई बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। इसका मकसद ग्राहकों को केवल मोबाइल कनेक्टिविटी तक सीमित सुविधा देने के बजाय उनकी रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े अतिरिक्त लाभ उपलब्ध कराना है।

पढ़ाई से लेकर शॉपिंग तक मिलेंगे फायदे

एयरटेल इनसाइडर पर ग्राहकों को अलग-अलग श्रेणियों में ऑफर्स मिलेंगे। डुओलिंगो के तहत 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 3,120 रुपये बताई गई है। वहीं क्रोमा के माध्यम से चुनिंदा आईफोन मॉडल खरीदने पर 23 हजार रुपये तक की बचत का अवसर मिलेगा।

मनोरंजन के शौकीनों के लिए पॉकेट एफएम का तीन महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसके अलावा सिनेपोलिस में दो मूवी टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिलेगी। इस ऑफर में अधिकतम 150 रुपये की छूट मिलेगी।

मूवी और खाने पर भी मिलेगी छूट

सिनेपोलिस में 1,500 रुपये या उससे अधिक के फूड एंड बेवरेज ऑर्डर पर 300 रुपये की छूट भी दी जाएगी। यह सुविधा केवल एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अपोलो 24X7 के माध्यम से छह महीने की अपोलो सर्किल सदस्यता का लाभ भी मिलेगा।

एयरटेल ऐप से ही कर सकेंगे ऑफर रिडीम

इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए पात्र मोबाइल और होम ग्राहक अपने एयरटेल ऐप में जाकर एयरटेल इनसाइडर सेक्शन खोल सकते हैं। यहां उपलब्ध ऑफर्स और उनकी शर्तों की जानकारी मिलेगी। ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक ऑफर चुनकर निर्धारित प्रक्रिया से उसे रिडीम कर सकेंगे।

पहले भी कई ब्रांड्स से कर चुका है साझेदारी

एयरटेल इनसाइडर इससे पहले लिंक्डइन प्रीमियम, ईजीडाइनर और मेकमायट्रिप जैसे ब्रांड्स के साथ भी साझेदारी कर चुका है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इस प्लेटफॉर्म पर नए ब्रांड्स और ऑफर्स भी जोड़े जाएंगे।

कंपनी के मुताबिक, सभी उपलब्ध ऑफर्स का लाभ उठाने पर ग्राहक 30 हजार रुपये से अधिक मूल्य के रिवॉर्ड्स हासिल कर सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग ऑफर्स पर पात्रता और नियम एवं शर्तें लागू होंगी। क्रोमा का ऑफर भी केवल चुनिंदा आईफोन मॉडलों पर उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts