बीएसएफ कैंप में 22 वर्षीय जवान ने सर्विस राइफल से दी जान
जम्मू के अरनिया सेक्टर की निकोवाल सीमा चौकी क्षेत्र में हुई घटना, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सुरक्षा कैंप में सोमवार रात 22 वर्षीय जवान की मौत हो गई। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद सुरक्षा बल और पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
मृत जवान की पहचान देवा नंद माझी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जवान निकोवाल सीमा चौकी क्षेत्र में तैनात था। सोमवार रात उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
आत्महत्या के कारणों का लगाया जा रहा पता
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जवान के इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़ी परिस्थितियों और संभावित कारणों का पता लगाने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच कर रही है। फिलहाल घटना को लेकर अन्य विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


No comments:
Post a Comment