बाजार की उठापटक में टाटा आर्बिट्राज फंड पर भरोसा, मेरठ में एयूएम 20.56 करोड़ पहुंचा
अक्टूबर में 1.18 करोड़ रुपये की सकल बिक्री, निवेशकों का बढ़ा रुझान
मेरठ। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेश के वैकल्पिक विकल्पों की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ रहा है। इसी का असर टाटा आर्बिट्राज फंड पर भी दिखाई दिया है। मेरठ में फंड की मासिक औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) अप्रैल 2026 के 17.44 करोड़ रुपये से बढ़कर अक्टूबर में 20.56 करोड़ रुपये पहुंच गईं। वहीं, अक्टूबर में 1.18 करोड़ रुपये की सकल बिक्री दर्ज की गई।
टाटा एसेट मैनेजमेंट के अनुसार, बाजार में अस्थिरता और कंपनियों के दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के बीच आर्बिट्राज फंड निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। अक्टूबर में इस श्रेणी में 3,928.89 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया, जबकि सितंबर में 3,956.38 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।
स्प्रेड बढ़ने से निवेश रणनीति को मिला सहारा
आर्बिट्राज फंड में निवेश की रणनीति फ्यूचर्स और स्पॉट बाजार की कीमतों के अंतर यानी स्प्रेड पर आधारित होती है। दूसरी तिमाही के बाद बाजार में बढ़ी अस्थिरता से इस अंतर में विस्तार हुआ है। इससे आर्बिट्राज फंड के लिए निवेश के अवसर बेहतर हुए हैं। टाटा एसेट मैनेजमेंट के फंड मैनेजर शैलेश जैन के अनुसार, इंडिया विक्स में बढ़ोतरी और मजबूत कॉस्ट ऑफ कैरी ने इस श्रेणी की रणनीतियों को समर्थन दिया है। निवेशक भी बाजार की अनिश्चितता के बीच अपेक्षाकृत स्थिर और टैक्स-कुशल विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।
कंपनी के मुताबिक, आर्बिट्राज फंड हेज्ड पोजीशन के जरिए इक्विटी एक्सपोजर बनाए रखते हैं और इक्विटी म्यूचुअल फंड के लिए निर्धारित कर नियमों के दायरे में आते हैं। हालांकि, इनमें भी बाजार जोखिम बना रहता है।


No comments:
Post a Comment