DM और SSP ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
महिला बैरक और चिकित्सालय वार्ड का लिया जायजा, बंदियों से खान-पान व कानूनी पैरवी की ली जानकारी
मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने महिला बैरक और चिकित्सालय वार्ड सहित जेल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने बंदियों से सीधे बातचीत कर जेल में मिलने वाले खान-पान की गुणवत्ता और उनके स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही बंदियों से उनकी कानूनी पैरवी के लिए वकील की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment