यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा में मंथन, संगठन और सरकार के नेताओं के साथ रणनीति पर हो सकती है चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

अमित शाह के लखनऊ दौरे को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे के दौरान भाजपा संगठन और सरकार के बीच चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में चुनाव की तैयारियों, संगठन की सक्रियता, सरकार के कामकाज और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श हो सकता है।

भाजपा नेतृत्व का फोकस चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर रह सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts