एक घंटा, एक साथ और स्वच्छता का संकल्प
सुभारती में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संभाली सफाई की कमान
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के शारीरिक शिक्षा विभाग में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ–स्वच्छता में सहभाग” अभियान चलाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विभागीय परिसर, प्रयोगशालाओं और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।
अभियान में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ स्वयं सफाई कार्य में हिस्सा लेकर स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. दीपक राघव, डॉ. अतुल कुमार तिवारी, डॉ. अंकित सिंह जादौन, डॉ. निशांत कुमार, सरताज खान, दीपांशु चौधरी, शरद पंवार, शुभम राठी और संजीथ टीके ने सक्रिय सहभागिता की।
इस दौरान परिसर से कचरा हटाने के साथ आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया। विभाग की ओर से कहा गया कि स्वच्छता को किसी विशेष दिवस तक सीमित न रखकर नियमित आदत बनाना जरूरी है। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment