आईआईसी रैंकिंग में आईआईएमटी विश्वविद्यालय को लगातार चौथी बार 4 स्टार

इनोवेशन और स्टार्टअप प्रमोशन में उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग

मेरठ। उच्च शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने उपलब्धि हासिल की है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की रैंकिंग में विश्वविद्यालय को 4 स्टार रैंकिंग मिली है। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय को लगातार चार वर्षों से आईआईसी रैंकिंग में 4 स्टार रैंकिंग प्राप्त हो रही है।

कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को नए विचार विकसित करने और उन्हें रोजगार एवं स्टार्टअप के अवसरों में बदलने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय का बिजनेस इनक्यूबेटर उत्तर प्रदेश सरकार की स्टार्ट-इन-यूपी नीति और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। इनक्यूबेटर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन व सहयोग दिया जाता है।

कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने कहा कि 4 स्टार रैंकिंग विश्वविद्यालय में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। विश्वविद्यालय उन्हें नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने और स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रहा है।

कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में उपलब्धियां

विश्वविद्यालय ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फॉर इनोवेशन में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उद्यमिता संस्कृति एवं पारिस्थितिकी तंत्र श्रेणी में भारत में प्रथम और विश्व स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया। अन्य श्रेणियों में भी विश्वविद्यालय ने भारत में प्रथम तथा कई श्रेणियों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान, आईआईआरएफ रैंकिंग 2025 में निजी विश्वविद्यालयों में पहली स्टेट रैंक और आईआईआरएफ 2024 में उभरते 30 निजी विश्वविद्यालयों में पहली स्टेट रैंक प्राप्त की। विश्वविद्यालय ने जोन रैंक-3 भी हासिल की। क्यूएस आई-गेज ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इसे ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस’ के रूप में सम्मानित किया है। एआरआईआईए 2021 में नवाचार उपलब्धियों के लिए निजी विश्वविद्यालयों के बीच ‘उत्कृष्ट’ बैंड भी मिला था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts