गिरधर के ठुकराने पर शनाया से भिड़ी राधा, शादी बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में रिश्तों में बढ़ा तनाव, ऑफिस के बाहर शनाया पर हमलावर हुई राधा
उत्तर प्रदेश, अक्टूबर। अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में राधा और गिरधर के रिश्ते में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। गिरधर के साथ अपनी शादी बचाने की कोशिश में जुटी राधा को बार-बार अपमान और ठुकराए जाने का सामना करना पड़ रहा है। अब हालात ऐसे मोड़ पर पहुंच गए हैं, जहां राधा ने शनाया से सीधे टकराने का फैसला कर लिया है।
गिरधर की बेरुखी से टूटी राधा
कहानी में राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर और गिरधर के किरदार में अक्षय म्हात्रे के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। जब बजरंगी राधा की ओर से गिरधर के लिए खाना लेकर पहुंचता है, तो शनाया (वैदेही नायर) को पता चलता है कि खाना राधा ने भेजा है। यह जानकर शनाया खाना फेंक देती है और गिरधर से अपनी पत्नी से बात करने को कहती है। इसके बाद गिरधर गुस्से में राधा को उसे भूल जाने की चेतावनी देता है। उसकी बात सुनकर राधा बुरी तरह टूट जाती है। वहीं, आनंद उसे समझाने और स्थिति संभालने की कोशिश करता है।
ऑफिस के बाहर शनाया से भिड़ी राधा
लगातार अपमान और ठुकराए जाने से परेशान राधा आखिरकार खुद शनाया का सामना करने पहुंच जाती है। ऑफिस के बाहर दोनों के बीच टकराव होता है और राधा शनाया पर हमला कर देती है। हालात बिगड़ते देख शनाया को ऑटो में बैठकर वहां से भागना पड़ता है। गिरधर को वापस पाने की राधा की कोशिश अब सीधे टकराव में बदल गई है।
क्या अपनी शादी बचा पाएगी राधा?
राधा की जिंदगी में आए इस नए मोड़ ने कहानी को और दिलचस्प बना दिया है। अब सवाल यह है कि क्या शनाया से उसका यह सामना गिरधर के साथ उसके रिश्ते को नई दिशा देगा? क्या राधा अपने हौसले के दम पर अपनी शादी में दोबारा जगह बना पाएगी या उसकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी? इन सवालों के जवाब शो के आगामी एपिसोड में मिलेंगे।


No comments:
Post a Comment