ऑपरेशन विवेचना में छह सर्किलों का प्रदर्शन खराब, सीओ से जवाब तलब

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जांचा लंबित विवेचनाओं का रिपोर्ट कार्ड, मेरठ के ब्रह्मपुरी और सदर देहात में 10 से 11 प्रतिशत तक बढ़ीं विवेचनाएं

मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र में लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन विवेचना की डीआईजी कलानिधि नैथानी ने समीक्षा की। एक से 15 अक्टूबर तक के आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा में मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ के छह सर्किलों में लंबित विवेचनाओं की संख्या 10 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़ने पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीआईजी ने विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

कोतवाली और दौराला का प्रदर्शन सराहनीय

सीसीटीएनएस पोर्टल पर एक अक्टूबर और 15 अक्टूबर को दर्ज लंबित विवेचनाओं के आंकड़ों की तुलना में मेरठ के कोतवाली और दौराला सर्किल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कोतवाली में लंबित विवेचनाएं 296 से घटकर 256 रह गईं, जबकि दौराला में इनकी संख्या 290 से घटकर 259 हो गई। इसी तरह बुलंदशहर के डिबाई में लंबित विवेचनाएं 145 से घटकर 127 और सिकंदराबाद में 283 से घटकर 269 रह गईं। बागपत के नगर सर्किल में भी संख्या 221 से घटकर 210 हो गई।

इन सर्किलों में बढ़ीं लंबित विवेचनाएं

मेरठ के ब्रह्मपुरी सर्किल में लंबित विवेचनाओं की संख्या 239 से बढ़कर 264 और सदर देहात में 276 से बढ़कर 307 हो गई। बुलंदशहर के अनूपशहर में यह संख्या 148 से बढ़कर 175, शिकारपुर में 133 से बढ़कर 156 और स्याना में 132 से बढ़कर 146 पहुंच गई। हापुड़ के पिलखुवा सर्किल में भी लंबित विवेचनाएं 175 से बढ़कर 195 हो गईं। इन सभी सर्किलों में वृद्धि 10 प्रतिशत या उससे अधिक दर्ज की गई, जिसके बाद संबंधित क्षेत्राधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

बागपत के बड़ौत में मामूली कमी, खेकड़ा में बढ़ोतरी

बागपत के बड़ौत सर्किल में लंबित विवेचनाएं 258 से घटकर 256 रह गईं, जबकि खेकड़ा में इनकी संख्या 121 से बढ़कर 127 हो गई। परिक्षेत्र के अन्य सर्किलों का प्रदर्शन सामान्य रहा।

सही पर्यवेक्षण और नियमित टास्क देने के निर्देश

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि परिक्षेत्र के जिलों में निरीक्षक और उपनिरीक्षक पर्याप्त संख्या में तैनात हैं। इसके बावजूद कुछ सर्किलों में विवेचनाओं का संतोषजनक निस्तारण नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किलों में प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों की गहन समीक्षा करें। अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से कार्य सौंपते हुए अपराधियों 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts