वेंकटेश्वरा की छात्रा साक्षी ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मिला अवसर

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित इंटर-कॉलेजिएट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मेरठ की छात्रा साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। साक्षी वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।

साक्षी की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार, डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. राहुल शर्मा, बीपीएड विभागाध्यक्ष अभिनव राणा एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा ने साक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आगामी ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts