कैली गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़

महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल के सौजन्य से लगा कैंप, 200 से अधिक महिला-पुरुषों और बच्चों ने कराई जांच

मेरठ। हापुड़ रोड स्थित कैली गांव के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कैली-2 में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित शिविर में 200 से अधिक महिला-पुरुषों और बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शिवानी अग्रवाल, असिस्टेंट मैनेजिंग डायरेक्टर, एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, मेरठ ने किया।

सेवा और चिकित्सा को बताया सर्वोपरि

डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष नवरात्र में समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के तहत ‘सेवा और चिकित्सा सर्वोपरि’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

बीपी, शुगर और दांतों की हुई जांच

शिविर में मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच के साथ दांतों सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया। शिविर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार बजाज, डॉ. साक्षी सरावत, डॉ. अमायरा, डॉ. ओकेश अंसारी, डॉ. ऋषि, डॉ. महिमा और डॉ. प्रशंक सहित चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ से शिवानी, दीपिका, पूजा तथा फार्मासिस्ट सौरभ मौजूद रहे। रितु प्रेम त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, मंजीत सैनी, प्रमोद त्यागी, ग्राम प्रधानपति विजेंद्र, बृजेश त्यागी और राजकिशोर त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts