उत्तराखंड: अब मंत्री रेखा आर्य के पति ने जारी किया वीडियो
अपने ऑडियो को बताया एआई जेनरेटेड
देहरादून (एजेंसी)।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर उन पर लगाए गए आरोपों का निराधार बताया। उन्होंने उस ऑडियो को एआई जेनरेटेड बताया है, जिसे मंत्री रेखा आर्या ने हाल ही में जारी किया था। साहू का दावा है कि ऑडियो को परिवार में विवाद पैदा करने के लिए बनाया है। उन्होंने रेखा आर्या से कैंट थाने में दी गई तहरीर वापस लेने की मांग भी की है।
वीडियो में गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्य पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें सत्ता और पद पर हमेशा बने रहने का भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कहा कि रेखा आर्य यह भूल गई हैं कि उन्होंने उनके जीवन में आगे बढ़ने में किस तरह भूमिका निभाई। साहू ने यह भी कहा कि पूरा उत्तराखंड उनके बारे में जानता है।
साहू ने वीडियो में रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने अपने खिलाफ दी गई शिकायत वापस नहीं ली, तो उन्हें इसके ईश्वर उन्हें सजा देगा। इससे पहले रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मंत्री ने उन पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने का षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनी के निदेशक पद से हटाया, जबकि उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया था।


No comments:
Post a Comment