लखनऊ में आजाद समाज पार्टी की पुलिस से धक्का-मुक्की
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, पीएफसी बिल्डिंग पर हंगामालखनऊ (एजेंसी)।लखनऊ में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हुसैनगंज स्थित पीएफसी बिल्डिंग पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
प्रदेश सचिव अनिकेत धानुक ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि 35 करोड़ से ज्यादा वोटों की चोरी कर अलग-अलग राज्यों और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद की गई। अनिकेत धानुक ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
प्रदर्शन कर रहे अमन कुमार धानुक ने कहा ज्ञानेश कुमार ने हमसे वोट का अधिकार छीना है इसलिए हम उनका इस्तीफा लेने आए हैं। जब तक इस्तीफा नहीं हो जाएगा हम लोग रुकने वाले नहीं हैं। जैसे राजा राजा की जान तोते में होती है वैसे ही मोदी की जान ज्ञानु में है। आज हम लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं । अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली भी जाएंगे हमारे नेता चंद्रशेखर आजाद लगातार वोट चोरी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment