मेरठ में रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का जोरदार स्वागत

शोभापुर में संजय रसूलपुर के कैंप कार्यालय पर हुआ अभिनंदन, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के मेरठ में प्रथम आगमन पर शोभापुर स्थित वरिष्ठ रालोद नेता संजय चौधरी रसूलपुर के कैंप कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में रालोद जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, वरिष्ठ रालोद नेता संजय चौधरी रसूलपुर और सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts