![]() |
दीपावली मिलन समारोह से कैंट विधानसभा में दावेदारी का संदेश देंगे नीरज मित्तल
1 नवंबर को एसजीएम गार्डन में भजन संध्या का आयोजन, बोले—टिकट का फैसला हाईकमान करेगा, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में करते रहेंगे काम
मेरठ। भाजपा नेता नीरज मित्तल दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी में हैं। एक नवंबर को एसजीएम गार्डन में दीपावली मिलन समारोह और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसे आगामी कैंट विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नीरज मित्तल ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इसी को ध्यान में रखते हुए दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह के दौरान भजन संध्या भी होगी।
कैंट विधानसभा सीट से चुनावी दावेदारी के सवाल पर नीरज मित्तल ने कहा कि टिकट देने का काम पार्टी हाईकमान का है और इसका फैसला वही करता है। उन्होंने खुद को पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।इस अवसर पर कांफ्रेस में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटने का आह्वान किया। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, राजेश खन्ना, संजय त्रिपाठी, जॉनी मित्तल, संजय गर्ग, अमित शर्मा, मुकेश शर्मा,भारत शर्मा,विनोद सिंघल,अमित गुप्ता,लवली भारद्वाज , मनमोहन हरदोई, भरत मित्तल,सोनू सिंह,शुभम त्रिपाठी, मिंटू गर्ग,ओपी सिंह, राधेश्याम अग्रवाल, रविन्द्र मलिक सहित अनेक प्रमुख सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment