एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग में डीपीएस मेरठ अव्वल

रैंकिंग 2026-27 में मिला मेरठ में प्रथम स्थान, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

मेरठ। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), मेरठ ने शहर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और मेरठ का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय को प्रथम स्थान की ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय एमपी सिंह को याद करते हुए उनके दूरदर्शी विचारों, शिक्षा के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के सपने को नमन किया। उन्होंने कहा कि संस्थापक के स्थापित आदर्श आज भी विद्यालय को उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं।

सामूहिक प्रयासों का परिणाम

विद्यालय की सफलता पर प्रबंधन समिति की प्रो-वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह, प्रबंधक अतुल सिंह, निदेशक डॉ. श्वेता सिंह और अनुमेहा सिंह ने समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दूरदर्शी सोच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि डीपीएस मेरठ भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

उप-प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। विद्यालय इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts