राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में मेरठ का जलवा, वैभव को स्वर्ण और वंशिका को रजत

चेन्नई में दोनों खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जिला एथलेटिक्स संघ ने दी बधाई

मेरठ। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में वैभव ने स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की, जबकि वंशिका राठी ने रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है।



जिला एथलेटिक्स संघ ने दोनों पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संघ की ओर से खिलाड़ियों के प्रशिक्षक कोच गौरव और कोच विशाल के साथ मंडल खेलकूद अधिकारी जितेंद्र यादव को भी शुभकामनाएं दी गईं।

संघ के अनुसार, खिलाड़ियों की उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है। वैभव और वंशिका ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर मेरठ की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts